
दमोह। भगवान राम एवं बागेश्वर धाम पर टिप्पणी करना 2 लोगों को उस समय महंगा पड़ा जब पैदल जा रहे भक्तों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। मामला नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र का बताया जाता है।
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मारा कोपरा पुल के पास तेंदूखेड़ा से जा रहे बागेश्वर धाम तक पैदल भक्तों ने 2 लोगों की जोरदार धुनाई कर दी। बताया जाता है कि दोनों लोगों ने भक्तों के सामने बाकी सदस्यों और भगवान राम को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद भक्तों को क्रोध आ गया और उन्होंने बाइक सवारों को धुन दी। भक्तों का कहना है कि दो व्यक्तियों के द्वारा पूज्य गुरुदेव बागेश्वर सरकार एवं राम भगवान पर अभद्र टिप्पणी की थी। अब हम और कुछ सहन कर सकते हैं लेकिन गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार या भगवान के राम के बारे में नहीं कर सकते। जो भी देखा जाएगा। घटनासिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के मारा ग्राम की बताई जा रही है। जिस दौरान यह घटना घटी उस दौरान वहां से कुछ और लोग निकल रहे थे तभी उनमें से किसी एक व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित द्वारा किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। न ही भक्तों ने इसकी शिकायत की दर्ज किए गए लोगों द्वारा भगवान राम सिया बागेश्वर सरकार पर कोई टिप्पणी की गई है। अभी दोनों ही दिशाओं में नहीं हो सका है।

More Stories
29 लाख की स्मैक के साथ दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
कूटरचित दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे तो डॉक्टर्स चढ़े पुलिस के हत्थे
भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना के मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार