
दमोह। जिले के राजनगर ग्राम में एक भीषण हादसा होने में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैै.
कहते हैं कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी . जी हां इसी तर्ज पर आज जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण और दर्दनाक था कि बाइक सवार एक व्यक्ति का शव बीच में से कट कर दो हिस्सों में बट गए. दिल दहलाने वाले खौफनाक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले के दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के समीप राजनगर तालाब के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने पर शराब पिए बाइक में सवार 3 लोगों में 2 की घटनास्थल पर मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. वहीं एक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए 108 के द्वारा दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जिसका उपचार जारी है. यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम का बताया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल 108 हंड्रेड, 100 डायल और पुलिस को सूचित किया. मौके पर 108 हंड्रेड डायल सहित पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. बताया गया है कि छतरपुर जिले के पाली निवासी नरेंद्र पुत्र गोरे आदिवासी उम्र 20 वर्ष, छोटू आदिवासी पुत्र बब्बू आदिवासी उम्र 20 वर्ष और हल्ले रैकवार उम्र 23 वर्ष। नरेंद्र आदिवासी के साथ दमोह एरोरा पुत्र को देखने आए थे, जहां जिला अस्पताल दमोह से ससुराल एरोरा गांव जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 34 ए 9417 से भिड़ गया और बाइक में सवार छोटू और हल्ले की घटनास्थल पर मौत हो गई. एक मृतक का शरीर का सिर अलग हो गया, तो दूसरे को गंभीर चोटें आने पर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. यह जानकारी जिला अस्पताल आए घायल नरेंद्र आदिवासी ने जानकारी दी कि छोटू और हल्ले ने शराब पिला दी थी, जिससे बाइक तेज रफ्तार थी और ट्रैक्टर से भिड़ गई. जिससे यह घटना घटित हुई है. पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है और घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.


More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा