
दमोह। ईसाई मिशनरी के प्रमुख अजय लाल का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह धर्मांतरण कराते हुए नजर आ रहे हैं। बाल संरक्षण आयोग ने मामले में ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अजय लाल ने धर्मांतरण की बात खारिज की है।
दमोह जिले में सक्रिय ईसाई मिशनरी संस्थाएं और उनके प्रमुख पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। यह विवाद उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सीआईसीएम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय लाल से जुड़ा हुआ है। यहां पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें डॉक्टर अजय लाल एक नौजवान के मुंह पर रुमाल रखकर उसे पानी की टंकी में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ईसाई मिशनरीज द्वारा जब किसी का धर्मांतरण किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को पानी में डुबकी लगाकर पहले उसे बाइबिल के मुताबिक पवित्र किया जाता है। उसके बाद ही उसका धर्मांतरण होता है। यह वीडियो सामने आने के बाद बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने भी वीडियो अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए डाला है। जिसमें प्रियंक कानूनगो ने लिखा है ये WhatsApp पर प्राप्त हुआ विडियो गुड फ्राइडे का बताया जा रहा है, दमोह मध्यप्रदेश में अवैध धर्मांतरण का आरोपी अजय लाल बच्चों को धर्म में प्रवेश की रस्म कर रहा है। प्रशासन को जाँच कर तस्दीक़ करना चाहिए कि कहीं ये धर्म स्वातंत्र्य क़ानून का उल्लंघन तो नहीं है? प्रियंक कानूनगो ने इस इसे दमोह कलेक्टर को भी ट्वीट किया है।
*पुराना है विवादों से नाता*
गौरतलब है कि ईसाई मिशनरी का दमोह जिले में बहुत ही व्यापार कारोबार है। इनकी कई बड़ी फर्म हैं। जिनमें लाखों करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। यह पहला मौका नहीं है। जब लाल बंधु विवादों में घिरे हों। इस विवाद की शुरुआत आज से करीब 6 माह पहले उस समय हुई थी। जब इन पर लीज की एक जमीन बेचने और स्टांप ड्यूटी के मामले में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद जब प्रियंक कानूनगो एक गोपनीय शिकायत पर दमोह आए तो उन्होंने बाल भवन सहित कई संस्थाओं पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई थी। कानून गो ने स्वयं थाने जाकर अजय लाल सहित 10 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कराया था। इसी तरह एक महिला ने अपने परिवार के साथ है एसपी ऑफिस पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें धर्मांतरण के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए थे। उसके बाद जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दमोह आए तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से करीब 300 लोगों की घर वापसी भी कराई थी। इतना ही नहीं करीब 2 महीने पहले डॉ अजय लाल की किचन में काम करने वाले एक दलित रसोइए का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने डॉ अजय लाल सहित स्टॉफ पर आरोप लगाया था। जिसमें कहा था कि वह काम से निकालने की धमकी दे रहे हैं। मुझ पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव