दमोह। जिले के बम्होरी ग्राम में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। लोगों को घटना की जानकारी तब लगी जब सुबह उनके घर पर जाकर लोगों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा।
कहते हैं कभी-कभी जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। ऐसा ही मामला जिले की तेंदूखेड़ा अनु विभाग से करीब 25 किलोमीटर दूर तारादेही थाना अंतर्गत ग्राम बम्होरी माल में सामने आया। जहां करंट लगने से एक पिता पुत्र की मौत हो गई। की जांच कर रही है। बताया जाता है की ग्राम बम्हौरी माल में इंदर सिंह के खेत में बने कमरे की रात में लाइट बंद थी। बिजली चालू करने के लिए वह स्वयं ही बिजली तारों को जोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान करंट का तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर गया तथा बिजली लाइन उसके शरीर पर गिर गई। करंट लगने से गिरने के साथ इंदर सिंह की तेज चीख निकली। जिसे सुनकर उसका बेटा मूरत सिंह दौड़ता हुआ कमरे में पहुंचा। वहां जमीन पर गिरे पिता को पकड़कर उठाने की जैसे ही उसने कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गया। पिता पुत्र दोनों ही करंट के तार से रात भर चिपके पड़े रहे जिससे उनकी मौत हो गई है।
जब काफी देर तक दोनों पिता-पुत्र वापस घर नहीं लौटे तो परिवार की महिलाओं को चिंता हुई और उन्होंने उनकी खोज शुरू कर दी। सुबह जब वह खेत में बने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब उन्हें बेसुध देखा तो करंट का तार अलग करके डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना ने परिजनों के साथ ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया। मृतक इंदर सिंह के शरीर में बिजली की नीली डोरी फसी हुई नजर आ रही थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंधेरे में लाइट सुधारते समय चालू बिजली में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हुई होगी।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव