
दमोह। हटा के पास एक जीप पलटने से दो आरक्षकों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला देर रात का है।
जिले के हटा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें जीप पलटने से दो पुलिस आरक्षको की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हटा से एक निजी बोलेरो जीप में तीन आरक्षक एवं दो अन्य लोग दमोह के लिए निकले थे। रात में करीब 1:00 दमोह रोड पर स्थित एसवीएन कॉलेज के पास तेज रफ्तार जीप सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

घटना में आरक्षक नरेश अहिरवाल, आरक्षक राजीव शुक्ला, आरक्षक विमलेश ठाकुर तथा दो अन्य दो व्यक्ति ग्राम हटा निवासी शशांक गर्ग एवं बाजना राजेंद्र शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। जब किसी ने डायल हंड्रेड एवं हटा पुलिस थाना ने मामले की सूचना दी तो हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर तत्काल ही घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से गंभीर रूप से घायल आरक्षक नरेश अहिरवार निवासी राजा बिलहरा जिला सागर एवं राजीव शुक्ला
चंदेरा जिला टीकमगढ़ को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया। लेकिन जबलपुर पहुंचने के पहले ही रास्ते में दोनों आरक्षकों की सांसे थम गई। बताया जाता है कि मृतक एवं घायल सहित तीनों आरक्षक हटा पुलिस थाने में पदस्थ थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किसी वाहन ने टक्कर मारी या फिर चालक की गलती से वाहन पलट गया जिससे यह दुर्घटना घटित हुई।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत