मार्च 17, 2026

दो बच्चियों को मां ने फांसी पर लटकाया फिर खुद भी फंदे पर झूल गई

दमोह। नगर के बीडी कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले की कोतवाली थाना अंतर्गत जटाशंकर बीडी कॉलोनी में एक महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने की पूर्व अपनी दो मासूम बच्चियों को भी पहली फांसी पर लटकाया और उसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जाता है कि हाकम रजक की पत्नी 32 वर्षीय लता रजक ने पहले अपनी 3 वर्षीय बेटी अनामिका एवं 5 वर्षीय बेटी प्रिया को फांसी पर लटकाया और उसके बाद स्वयं भी फांसी पर झूल गई। लोगों को घटना की जानकारी उस समय लगी जब कोई पड़ोसी महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया देर तक। दरवाजा न खुलने की स्थिति में उसने खिड़की से झांक कर देखा तो महिला एवं दोनों बच्चियां फांसी पर झूल रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महिला ने स्वयं फांसी लगाई है या पूरे परिवार को इस तरह फांसी पर लटका कर हत्या की गई है या फिर कोई अन्य कारण है? जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। बहरहाल इस घटना के बाद पूरे कॉलोनी क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं एफएसएल टीम ने ने तीनों के शव नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को सुबह कराया जाएगा।

Message Us on WhatsApp