
दमोह। देवी दर्शनों के बहाने मैहर में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले की शिकायत देहात थाना में कराई गई है। आरोपी युवक जबलपुर का रहने वाला है।
दमोह जिले के एक गांव की रहने वाली 14 वर्ष की एक नाबालिग बच्ची को जबलपुर का एक युवक बहला-फुसलाकर मैहर ले गया और वहां पर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची ने जीआरपी को भी अपनी आपबीती सुनाई लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ।
बच्ची के परिजन मजबूरन तिंदौनी सरपंच सोमेश गुप्ता के साथ देहात थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि रिश्ते में पीड़ित का भाई लगता है।
सोमेश गुप्ता ने बताया कि जबलपुर निवासी समीर नामक एक युवक बच्ची को अकेला पाकर उसे बहलाकर मां के दर्शनों का झांसा देकर मैहर ले गया था। वहां माता के दर्शन करने के बाद एक होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म को अंजाम दिया। बाद में बच्ची को एक ट्रेन में बैठा दिया। बच्ची ने जीआरपी को अपनी आपबीती सुनाई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बच्ची आज सुबह जब अपने घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सरपंच सोमेश गुप्ता के साथ मामला दर्ज कराने देहात थाना पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव