July 17, 2026

आन, बान, शान से लहराया आजादी का प्रतीक तिरंगा

पथरिया। स्वतंत्रता दिवस व आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई गई। मुख्य समारोह का आयोजन पथरिया नगर परिषद में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष दुबे थे। अध्यक्षता नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुन्दरलाल विश्वकर्मा थे। इसके अलावा पूर्व पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पार्षद गण तथा कर्मचारी एवं आमजन की मौजूदगी में नगर परिषद झंडावंदन किया गया। तत्पचात राष्ट्रपिता गांधीजी के चित्र सभी अतिथियों ने माल्यार्पण किया। स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दुबे ने कहा आज हमारे राष्ट्र की स्वतंत्रता का पुण्य दिवस है। जिसकी पावन माटी से पुण्यमय पंचमहाभूतों से हमारे शरीर का निर्माण हुआ है। यह केवल राष्ट्र की स्वतंत्रता का ही स्मरण दिवस नहीं है बल्कि उन अनगिनत शहीदों की शहादत, उनके बलिदान का भी स्मरण दिवस है। हम उन शहीदों को याद करें। नगर परिषद के अध्यक्ष सुन्दर लाल विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज सुधार और शिक्षा पर जोर दिया।

बच्चों को पुरस्कार वितरण करते अतिथि

तत्पचात दमोह रोड स्थित विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में भारत गौरव राष्ट्रीय संत 108 आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित संतोष दुबे, नगर परिषद पथरिया अध्यक्ष सुन्दर लाल विश्वकर्मा जी उपाध्यक्ष संतोष दुबे जी विरागोदय समिति के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। साथ ही नगर के शासकीय, अशासकीय विद्यालय के तीन सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही नेशनल कैडिट कोर बालिका विभाग ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने पूज्य महाराज श्री को सलामी दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को पारितोषक वितरण नगर परिषद पथरिया की ओर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, अवधेश बड़गैयां, नरेन्द्र दुबे, कपिल दुबे, बीएल अहिरवार, हेमराज अहिरवार, सुनील चौरसिया, श्री तिवारी प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष जैन, सोनू विश्वकर्मा, पंकज दुबे, श्रीधर सुमन, महादेव अहिरवार, अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp