
दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम नरगुवां में 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना आज देर शाम उस समय घटित हुई जब बच्चे नहाने के लिए तालाब गए हुए थे।
जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम नरगुवां में 3 परिवारों में उस समय मातम छा गया जब उनके बच्चे तालाब में डूबने से काल कलवित हो गए। घटना की जानकारी बच्चों के साथ गए हुए एक और चौथे बच्चे ने आकर परिजनों को बताई। बताया जाता है कि देर शाम चार बच्चे नहाने के लिए गांव के बाहर बने तालाब पर गए हुए थे। इसमें से 3 बच्चे नहाते समय पानी में डूब गए। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो डरे सहमे चौथे बच्चे ने आकर परिजनों को उनके डूबने की बात बताई। इस दर्द नाक हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वह गिरते पड़ते तालाब पर पहुंचे और बच्चों को खोजने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना हंड्रेड डायल को दी लेकिन वह 1 घंटे से अधिक समय तक मौके पर नहीं पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्प पुत्र दामोदर नामदेव उम्र 12 वर्ष वार्ड क्रमाक 10, राज पुत्र राजू साहू उम्र 14 वार्ड क्रमाक 11 एवं कपिल जैन पुत्र कैलाश जैन उम्र 13 वर्ष वार्ड क्रमाक 11 एवं दामोदर नामदेव का भनेज अभिषेक नामदेव उम्र 15 वर्ष जो दिल्ली से आया था। यह चारो बच्चे घर में माडल स्कूल में खेलने का कहकर गए थे। लेकिन चारो नरगुवां तालाब पहुंच गए। वहां पर नहाते समय तालाब में तीन बच्चे कल्प, राज एवं कपिल जैन डूब गए। जिसकी सूचना चौथे बच्चे अभिषेक ने आकर परिवार के लोगो को दी। इसके बाद 100 डायल ने पहुंच कर तीन में से दो बच्चे कल्प एवं राजू का शव तालाब से कुछ ही समय के बाद मिल गया था। जिन्हे निकाल गया। लेकिन तीसरे बच्चे कपिल का शव लगभग रात्रि 8 बजे के बाद तलाश करने पर मिला था। तीनो बच्चो को तेंदूखेड़ा की अस्पताल में पहुंचाया गया। चौथे बच्चे अभिषेक ने ये कहकर तालाब में नहाने से मना कर दिया था कि मुझे तैरना नही आता है। जिस कारण उसकी जान बच गई और तीन बच्चो के डूबने की सूचना तत्काल मिल गई।
दर्द नाक हादसे की जानकारी नगर में फैलने के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग नरगुवां तालाब पहुंच गए थे। घटना से तीनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ग्रामीण उन्हें डांस बता रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ होश ही नहीं है। तेंदूखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जॉच कर रही है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा