September 10, 2026

पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत


 


दमोह. हटा पटेरा मार्ग पर कुँआखेड़ा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

       कहते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, इसका ताजा उदाहरण आज जिले के हटा पटेरा मार्ग पर देखने को मिला. हटा पटेरा मार्ग पर कुँआखेड़ा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दुखद मौत हो गई. दुर्घटना कैसे हुई किसी वाहन की टक्कर से हुई या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ है. इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है. पटेरा पुलिस को घटना की सूचना उस समय मिली जब वहां से निकल रहे राहगीरों ने दोनों पति-पत्नी को अचेत अवस्था में देखा तो मामले की जानकारी डायल 112 को दी. इसके बाद डायल 112 ने संबंधित थाने में सूचना दी तथा दोनों को हटा अस्पताल लेकर आए. वहां पर परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत  घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान उनकी बाइक क्रमांक एमपी 34 एमएल 2978 से हुई. मृतकों की पहचान हेमराज पुत्र गणेश अहिरवार उम्र 50 वर्ष और पत्नी खिलौना पत्नी हेमराज अहिरवार उम्र 45 वर्ष निवासी हरपालपुरा ब्लाक पटेरा के रूप में हुई. मृतक के पुत्र राकेश ने बताया कि उसके माता-पिता पेशी पर आए थे


और पेशी करके वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है.

Message Us on WhatsApp