
पथरिया से मुकेश दुबे। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बकैनी में एक युवक की हत्या कर दी गई। अब परिजन पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्राम बकैनी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला एक साल से चल रहा था। पथरिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला ग्राम बकैनी में रविवार रात को दो पक्षों में बीच खूनी संघर्ष के दौरान हत्या के रूप में सामने आया है। जिसमें पुरानी रंजिश के चलते एक 25 साल के युवक लकी उर्फ रूप सींग लोधी की मौत हो गई। दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया की पथरिया पुलिस को घटना की रात 9 बजे फोन लगाया था और 100 डायल पर दो बार घटना की सूचना दी थी। लेकिन पुलिस द्वारा टालमटोली कर हमारी सूचना को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिस कारण यह घटना घटित हुई। यदि पुलिस समय पर आ जाती तो शायद लकी की जान बच सकती थी।
परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप
मृतक लकी के पिता श्याम लोधी ने बताया पड़ोसी नारायण अहिरवाल से उनका पुराना विवाद चल रहा है। रात में आरोपी अचानक पहुंचे और हमला कर दिया। जिसमें उनका बेटा लकी गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के ससुर रणधीर ठाकुर का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से पुराना विवाद चल रहा है। रात में आरोपी नारायण, पूरन, लक्ष्मण, विनय, सोमिल, तेजी, गोपाल, मोहन, जाहर के साथ अन्य कई लोगों ने मिलकर हमला कर दिया, जिसमें दामाद लकी की मौत हो गई। परिजनो का कहना है कि ने विवाद नए साल पर एक जनवरी को हुआ था। उसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति थी। रात में आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उनके परिजनों पर हमला कर दिया। पुलिस को फोन लगाते रहे, लेकिन रात 11 बजे पुलिस गांव पहुंची। जबकि घटना 9 बजे हुई थी। वहीं थाना प्रभारी उप निरीक्षक आरपी चौधरी ने मामले में बेतुका जबाव दिया। उनका कहना है कि, थोड़ी देर रुक जाओ सब कुछ बता देंगे। अभी आए हैं नींद पूरी करेंगे। अभी खाना खाकर फुर्सत हुए हैं लिखा पढ़ी करेंगे।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा