
पथरिया से मुकेश दुबे। वेतन से वंचित सफाई कामगारों ने आज नगर परिषद का घेरावकर नारेबाजी की। उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम एवं सीएमओ को सौंपा है।
नगर को स्वच्छ एवं साफ बनाए रखने में अपना अभिन्न योगदान देने वाले सफाई कामगार वेतन न मिलने से परेशान है। अलसुबह सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर निकल जाते हैं एवं साफ सफाई जैसी व्यवस्थाओं को बखूबी एवं ईमानदारी से करते हैं। उसके बावजूद भी विभाग द्वारा सफाई कामगारों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। आज पथरिया के समस्त सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। वेतन देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की एवं पथरिया नगर परिषद के सीएमओ प्रेम सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे वह काफी परेशान हैं। सफाई कर्मचारी महिलाओं ने बताया कि वेतन न मिलने पर मानसिक रूप से पीड़ित हैं एवं परिवार चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों से उधार सामग्री खरीद ली है लेकिन वेतन न होने की स्थिति में दुकानदार अब उधार सामग्री भी देने से इंकार करते हैं। इसके पूर्व सीएमओ से वेतन की बात कही गई थी लेकिन विभाग द्वारा एक माह का वेतन दिया जा रहा है। जबकि हमने दोनों माहों का वेतन मांगा है। सीएमओ ने कर्मचारियों को तत्काल एक माह का वेतन देने के आदेश दिए हैं। वहीं दो दिन बाद बाकी वेतन देने का आश्वासन दिया है।
4 साल बीतने के बाद भी नहीं मिला ईपीएफ
सफाई कर्मचारियों का यह भी कहना है कि 2017 के बाद ईपीएफ की राशि भी नहीं दी गई है। न ही उस राशि का आज तक पता चल पाया है। कर्मचारियों द्वारा लगातार राशि पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक ईपीएफ की राशि कर्मचारियों को नहीं मिल पाई है। 4 साल बीतने के बाद भी ईपीएफ की राशि न मिली है।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो