
पथरिया से मुकेश दुबे। महिला जैन मिलन इकाई द्वारा 48 दिवसीय भक्ताम्बर पाठ का भव्य आयोजन किया। जिसमें प्रतिदिन 48 दीपकों से भव्य आरती की गई। इसी अवसर पर में महिलाओं द्वारा सुबह प्रभातफेरी निकली गई एवं समापन के दौरान हवन किया गया। आयोजकों ने दावा किया है है की भक्ताम्बर के दौरान भगवान के ऊपर लगा छत्र अपने आप ही घूमने लगा। जो की अपने आप में एक चमत्कार था। समापन के अवसर पर मिलन गीत के साथ पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसमें ध्वजारोहण के साथ साथ देशभक्ति प्रस्तुतियां हुईं। बच्चे भारतमाता, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह की वेशभूषा में कार्यक्रम करते नजर आए। तत्पश्चात बच्चों को पुरुस्कार वितरण एवं स्वल्पाहार वितरण किया गया। अंत में गरीबों को वस्त्र एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनीता साव, नीता फट्टा, नीलम संगम, प्रियंका सिंघई, रोली जैन की अहम भूमिका रही तथा पाठशाला के बच्चों में मौली, शुभ,आदि, नानू , सौरभ एवं सभी बच्चों का विशेष योगदान रहा।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
इंसाफ की मांग: जैन साध्वी के साथ हुई घटना के खिलाफ सड़कों पर उतरा जैन समाज
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली