
दमोह। तांत्रिक क्रियाओं के लिए मुर्दे की अस्थियां उठाने का मामला ग्राम लखरौनी से सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पथरिया ब्लॉक के ग्राम लखरौनी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के श्मशान घाट से एक मुर्दे की अस्थियां चोरी कर ली गईं। यह सुनने में अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह सच है। हम 21वीं सदी और आधुनिक विज्ञान की कितनी ही बात कर ले लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी टोना टोटका और तंत्र मंत्र की प्रभावी मान्यता है। ग्राम लखरौनी में रहने वाले डालचंद राठौर ने बताया कि उनके भाई धरमदास की तीन दिन पूर्व मृत्यु हुई थी। सोमवार को उनका लखरौनी के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जब वह आज रिश्तेदारों एवं परिजनों के साथ अस्थि संचय करने श्मशान घाट पहुंचे तो देखा वहां से कुछ लोग अस्थियां कर भाग रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्हें ग्राम के ही एक युवक सिंबू पटेल ने दी। उसने फोन करके बताया कि कुछ लोग अस्थियां बीन रहे हैं। जब तांत्रिक बुक्का को अस्थियां ले जाने से रोका तो उसने भतीजे को चाकू कर दिए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजनों ने बताया की बुक्का तंत्र टोटका करता है। इस मामले की रिपोर्ट परिजनों द्वारा पुलिस थाने में की जा रही है।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत