मार्च 17, 2026

नेत्र रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण हुआ, अब चित्रकूट में होंगे ऑपरेशन

पथरिया से मुकेश दुबे। पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ ग्राम में पूर्व सरपंच पं. गुड्डा बिदोल्या की स्मृति में प्रथम नि:शुल्क विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र परीक्षण चित्रकूट के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। बताया गया है की शिविर में बड़ी संख्या में दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से लोगों ने आकर अपना नेत्र परीक्षण कराया। जिसमें 856 लोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने बताया की 131 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन किए जाएंगे। चिन्हित मरीजों को 16 एवं 17 फरवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा चित्रकूट भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके पूर्व नेत्र शिविर का शुभारंभ ग्राम के दिव्यांग, विकलांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Message Us on WhatsApp