मार्च 17, 2026

जिन्हें चोरी का आरोपी समझा उन्हीं की रिपोर्ट पर पुलिस ने कॉलोनाइजर के विरुद्ध किया मामला दर्ज

दमोह। चोरी के शक में एक कॉलोनाइजर ने अपने ही घर में काम कर रहे यूपी के पौन दर्जन मजदूरों को कमरे में बंद कर बेतहाशा पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नगर की कृष्णा हाइटस कॉलोनी में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर कालोनाइजर ने अपनी ही कॉलोनी में काम कर रहे यूपी के 9 मजदूरों की चोरी के शक पर बेतहाशा पाइप और डंडों से धुनाई कर दी। बाद में कालोनाइजर ने पुलिस को सूचना देकर मजदूरों को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन मामले में मोड़ उस समय आया जब थाने तक मामला पहुंचते ही जब मजदूरों ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई तो पुलिस ने कॉलोनाइजर पर ही मजदूरों के साथ गलत तरीके से मारपीट करने के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
क्या है मामला
दरअसल कृष्ण हाइट्स कॉलोनी में गोरखपुर निवासी सुरेश साहनी, रामवंश यादव, गणेश यादव, प्रमोद यादव, झारखंड निवासी टिंकू शर्मा बिहार निवासी संजय शर्मा सिपुल शर्मा, महेंद्र शर्मा तथा ग्वालियर निवासी निर्वाल सिंह कलर पुट्टी तथा कार्पेंट्री का काम करते हैं। बीती रात कॉलोनी में ही निवासरत राघवेंद्र सिंह लोधी शादी विवाह के कार्यक्रम में घर से बाहर गया हुआ था। घर सूना पाकर चोरों ने करीब साढे़ क़रीब चार लाख पचास हज़ार रुपए का कैश चुरा लिया। पुलिस ने जब यह बात कालोनाइजर रॉकी सुरेखा को बताई तब रॉकी ने मजदूरों को अपने निवास पर बुलाया तथा उनसे चोरी के बारे में पूछताछ की। जब मजदूरों ने चोरी करने की बात से इंकार कर दिया, तब रॉकी उसके साथी विराट, मोनू यादव तथा दो अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मजदूरों को घंटों तक कमरे में बंद रखकर लाठी तथा प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पीट दिया कर घायल कर दिया। कुछ मजदूरों को इतना अधिक पीटा की वह चल भी नहीं पा रहे हैं। पिटाई करने के बाद कॉलोनाइजर ने पुलिस को फोन लगाकर चोरी का आरोप लगाते हुए मजदूरों को पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने मजदूरों से कथन लिए तथा उनका मेडिकल कराया तो पूरा मामला ही पलट गया। पुलिस ने मजदूरों की शिकायत पर उल्टे कालोनाइजर तथा उसके अन्य साथियों पर बंधक बनाकर मारपीट दर्ज करने का मामला दर्ज कर लिया है। देहात थाना टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि कॉलोनाइजर रॉकी श्री का एवं उसके साथियों ने मजदूरों को चोरी के शक पर पीटा है मजदूरों की रिपोर्ट पर कॉलोनाइजर एवं उसके साथियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच की जा रही है वहीं चोरी क्या एक अन्य मामला दर्ज कर उसकी भी जांच की जा रही है।

Message Us on WhatsApp