September 10, 2026

युवक को सिर पर ईंट मारकर भागा युवक ट्रेन की चपेट में आया, दोनों पैर कटे, उधर घायल की जबलपुर में मौत

मृतक ईंट लगने से घायल बारेलाल

दमोह। स्थानीय ढिमरौला मोहल्ले में एक युवक को पत्थर मारकर भाग रहा आरोपी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसके पैर कट गए। वहीं घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर के व्यस्ततम इलाके पलंदी चौराहे स्थित रैकवार समाज की धर्मशाला के बाजू समीप ढिमरौला मोहल्ले में रहने वाले समाज के चौधरी बारेलाल रैकवार और हलकन रैकवार, सुरेश रैकवार, मनोज रैकवार के बीच में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बारेलाल रैकवार पर पड़ोस के ही रहने वाले हलकन रैकवार और अन्य दो लोगों ने एकराय होकर ईट से हमला कर दिया। जिससे बारेलाल घायल हो गया। जिसे दमोह जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बारेलाल को जबलपुर रैफर कर दिया था। जहां बारे लाल ने इलाज के दौरान सोमवार की शाम को जबलपुर में दम तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह 09 बजे जबलपुर में शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद परिजन शव को लेकर दमोह रवाना हुए। जहां रैकवार समाज के लोग शव को लेकर कोतवाली पहुंचे तथा वहां प्रदर्शन किया। परिजनों ने मांग को है की आरोपी हलकन रैकवार और अन्य दो पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। युवा रैकवार मांझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने परिजनों एवं कोतवाली टीआई सत्येंद्र राजपूत से फोन पर बात की जिस कोतवाली टीआई ने बताया कि उक्त मामले के सभी आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए है। इस दौरान कोतवाली में मौजूद सब इंस्पेक्टर सविता रजक, बीएस हजारी ने भी परिजनों को समझाइस देकर मामला शांत किया।

Message Us on WhatsApp