
दमोह। बीना कटनी रेल सेक्शन के बीच एक मालगाड़ी के पहिए जाम होने से यातायात बंद हो गया जानकारी मिलने पर कटनी से विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची गई है।
दमोह से करीब 40 किलोमीटर दूर बीना कटनी रेल सेक्शन के बीच रेल गाड़ियों का जाम लग गया है। बताया जाता है की घटेरा एवं गोलापट्टी रेलवे स्टेशन के बीच कटनी की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी के इंजन के चक्के जाम हो गए। जाम की वजह पहियों में हुई स्पार्किंग बताई जा रही है। दरअसल मालगाड़ी के पहियों आचनक चिंगारी निकली और आग लग गई। हालांकि इंजन में कोई ज्यादा क्षति नही पहुँची। मालगाड़ी के इंजन में आग लगने की सूचना मिलने पर आनन फ़ानन में रेलवे अधिकारियों सहित आरपीएफ पुलिस एवं बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघन दुबे घटनास्थल में पहुंच गए। आग बहुत अधिक नहीं थी इसलिए जल्द ही काबू पा लिया गया। लेकिन इस घटना में चक्के जाम हो गए। इससे काफी देर तक रेलवे यातायात भी बाधित रहा। बिलासपुर भोपाल सहित कई दो तीन घंटे तक विलंब से निकली।

More Stories
कॉल बनी रफ्तार, कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत
कलेक्टर के आदेश ‘हवा-हवाई’: निजी और सरकारी मुलाजिमों ने दिखाया ठेंगा
साहब को शराबियों का दर्द दिखा, पर स्कूल में लुटते बच्चों की चीख नहीं सुनाई दी!