July 16, 2026

तेज रफ़्तार बाइक भिड़ी, तीन की मौत, दो गंभीर

दमोह। बीती देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो। जिन्हें जबलपुर रैफर कर दिया गया है।

   कड़ाके की ठंड में शनिवार की काली रात तीन युवकों पर भारी पड़ गई दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत होने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक जिंदगी और मौत से जूझ रही है उन्हें उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  घटना जिले के तेजगढ़ थाने के इमलिया झापन मार्ग पर बीती देर रात घटित हुई। 
   बताया जाता है कि तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी अंतर्गत लकलका ग्राम के समीप दो बाइकों के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत होने से एक बाइक पर सवार अथाई निवासी रत्नेश यादव तथा राम लाल यादव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इनके साथ बैठे पप्पू आदिवासी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह तीनों युवक बिजौरी से देवरी जा रहे थे।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार कीरत लोधी की भी मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठे डेलन लोधी निवासी सुहेला को जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर कर दिया गया है। यह दोनों युवक लकलका धान खरीदी केंद्र से सुहेला गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गई। गौरतलब है कि शनिवार रात कड़ाके की ठंड थी तथा जंगली क्षेत्र होने के कारण वहां पर कोहरे का प्रभाव काफी अधिक था संभव है कि दोनों बाइक सवार एक दूसरे को ना देख पाए हो और उनकी बाइक आपस में टकरा गई पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में थे। जिसके कारण यह घटना हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची इमलिया चौकी पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां 3 को मृत घोषित कर दिया। हादसे की एक वजह एक बाइक की लाइट बंद होना तथा रफ्तार तेज होना बताया जा रहा है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइकों के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।

Message Us on WhatsApp