
पथरिया से मुकेश दुबे। बीती रात स्थानीय तहसील प्रांगण स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया जाता है की चोरों द्वारा चैनल गेट की कुंडी तोड़कर चोरी की गई । तहसील में सो रहे चौकीदार को जब आहट मिली तो उसने शोर मचाया गया लेकिन तब तक चोर दान पेटी लेकर भाग चुके थे। चौकीदार ने बताया कि चोरों की संख्या 4 थी। जो युवा लग रहे थे। वह दान पेटी लेकर पीछे पार्क के बगल से भाग खड़े हुए। पेटी में कितनी। राशि थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
दूसरी बार हुई घटना
जिस तहसील प्रांगण में मन्दिर के पीछे ही न्यायधीश स्वयं निवास करते हो, सामने तहसीलदार रहते हो और न्यायालय, तहसील जैसे मुख्य कार्यालय हो वहां चोरों के हौसलें कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाई देते पड़ रहे हैं।
अगर इन जगहों पर सुरक्षा नहीं है तो शहर का क्या हाल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी इसी मंदिर में चोरी हो चुकी है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव