
दमोह. एक असहाय युवती के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म मारपीट और धर्मांतरण के लिए दवाब बनाने का एक नया मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है .वहीं पीडिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.
दमोह जिला लव जिहाद का गढ़ बनता जा रहा है. पिछले एक महीने में पांच मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला नगर के शोभा नगर क्षेत्र का है. यहां पर बादशाह खान नाम के एक युवक ने एक विधवा युवती से पहले इंस्टाग्राम पर पहचान की उसके बाद उसके साथ घर में घुसकर न केवल दुष्कर्म किया बल्कि जब वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी तो उसे बीच सड़क पर चप्पलों व लात घूसो से मारपीट की. उसके कान की दोनों बालियां भी नोंच ली. जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में युवती को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. युवती ने जब मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस ने लव जिहाद की बजाय सिर्फ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद हिंदू संगठनों में जमकर आक्रोश है.
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं हिंदू संगठन से जुड़े अधिवक्ता दीपक तिवारी ने बताया कि दमोह जिला लव जिहाद का गढ़ बनता जा रहा है. शोभा नगर में एक विधवा युवती जो अपने छोटे बच्चों के साथ रहती है. उसके साथ बादशाह खान नाम के युवक ने दुराचार किया और उसे धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित भी किया. युवक युवती पर लगातार धर्मांतरण का दबाव बना रहा है उसका कहना है कि धर्मांतरण करने के बाद ही इसकी प्रताड़ना बंद होगी. आरोपी ने पीडिता के साथ मारपीट की है. लेकिन पुलिस ने केवल दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है. ऐसे मामलों में तो अब पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करना नहीं चाह रही है.
जबकि इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी का कहना है की शोभा नगर की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत ही आरोपी युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती के साथ मारपीट के वीडियो वायरल होने के संबंध में कहा कि यदि इस तरह का वीडियो एविडेंस के रूप में सामने आता है तो जो भी सुसंगत धाराएं हैं वह बढ़ा दी जाएगी.
घटना के संबंध में पीड़ित युवती का कहना है कि वह पीड़ित युवक को ज्यादा नहीं जानती. दो-तीन महीने से ही पहचानती है. इंस्टाग्राम के जरिए उसकी उसे पहचान हुई थी. वह लगातार उसे मानसिक रूप से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. मारपीट करता है और धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा है. उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया तथा मेरे साथ जमकर मारपीट की है.

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा