
दमोह. स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है.
जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने उसके साथ हुए गैंग रेप और धमकियों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि सोमवार को छात्रा स्कूल गई हुई थी. वहीं से पहचान के दो लड़के रवि सेन और राकेश पटेल उसे बहलाकर अपने साथ गाड़ी पर पहाड़ पर लेकर गए और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे मोबाइल पर वीडियो भेज कर कई तरह की धमकियां दे रहे थे. घटना से परेशान छात्रा ने गुरुवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जैसे ही परिजनों ने छात्रा को फांसी पर झूलते हुई देखा तुरंत ही वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं मृतका की मां ने आरोप लगाया है की आरोपी रवि सेन और राकेश पटेल के अलावा दो लड़के और थे जिनके नाम वह नहीं जानती हैं. लेकिन इन चार लड़कों ने मिलकर ही उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. मृतका की मां का कहना है कि आरोपी युवक रवि और राकेश तीन दिन से फोन पर अश्लील वीडियो भेज रहे थे. लड़की को परेशान कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने उसे कई तरह की धमकियां भी दी. फांसी लगाने के पहले लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई और फांसी लगा ली. वहीं पथरिया थाना टीआई सुधीर बेगी का कहना है कि पथरिया के एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के द्वारा दुष्कर्म के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. परिजनों की रिपोर्ट पर धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है. आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. यह पूछे जाने पर की लड़की की मां ने चार लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं ? जिस पर उन्होंने कहा कि मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. नाम ज़द दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज हुआ है.

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा