मार्च 17, 2026

कॉलेज के जाने के लिए घर से निकली चार लड़कियां हुई गायब

दमोह. कॉलेज की चार लड़कियां एक साथ गायब होने से जिले भर में हड़कंप मच गया है. परिजन और कॉलेज प्रबंधन परेशान है, तो वही पुलिस चार लड़कियों की हर संभव मामले की जांच और तलाश कर रही है.
दमोह जिले में नित्य नए मामले सामने आते रहते हैं. जिसके कारण प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाती हैं. ताजा मामला कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज का है. यहां की चार लड़कियां कल शाम से गायब हैं. जिनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. दरअसल यह चारों लड़कियों नगर के सीता बावली और बिजोरी गांव की हैं. परिजनों का कहना है कि यह लड़कियां कल दोपहर के समय कॉलेज की लाइब्रेरी में किताबें जमा करने के लिए गई थी. वह देर शाम तक घरों में लौट आती हैं. लेकिन कल शाम तक जब वह घर पर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने परिचितों को फोन लगाया लेकिन पता चला की लड़कियां वहां भी नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से इस बारे में बात की तो कॉलेज प्रबंधन भी चौंक गया. तत्काल ही कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर पी एल जैन ने मामले को गंभीरता से लेकर कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन उन फुटेज में कहीं भी चार लड़कियां नजर नहीं आई. डॉक्टर जैन का कहना है की लड़कियां कॉलेज आई ही नहीं हैं. यदि वह कॉलेज आती तो सीसीटीवी फुटेज में जरूर नजर आती. अब आखिरकार यह चारों लड़कियां कहां गायब हो गई ? परिजनों ने तत्काल ही कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. उधर कालेज प्रबंधन ने भी पुलिस को बताया कि उनके फुटेज में लड़कियां दिख नहीं रही हैं. जिससे यह पता चलता है की लड़कियां कॉलेज नहीं आई हैं. बताया जाता है कि तीन लड़कियां नगर के सीता बावली क्षेत्र और एक लड़की निकटवर्ती ग्राम बिजोरी की रहने वाली है. इन चारों लड़कियों के नाम पूजा, किरण, सुनीता और पिंकी बताए गए हैं. वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रियता से अब लड़कियां की तलाश कर रही है. आखिर वह कहां हो सकती हैं. कहां गई हो होंगी. इन सब पहलुओं की जांच कर रही है. शहर में जहां भी सीसीटीवी फुटेज हैं उन्हें भी खंगाला जा रहा है. लड़कियों के आने जाने वाले रूट पर पूछताछ की जा रही है. सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामला गंभीर है. इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और बारीकी से हर एंगल को खंगाल रही है. कि आखिर यह लड़कियां कहां चली गई. हमने कॉलेज की फुटेज भी देखे हैं लेकिन उनमें लड़कियां दिख नहीं रही है. अब जहां-जहां भी आने जाने वाले रूट पर फुटेज है उन्हें भी खाना जा रहा है. पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. जल्द ही लड़कियों का पता लगा लिया जाएगा.

Message Us on WhatsApp