मार्च 17, 2026

उफनता नाला पार करना दो युवकों को पड़ा भारी, बाइक सहित बहे …रेस्क्यू

दमोह उफनाते नाला को पार करना दो युवकों के लिए भारी पड़ गया. वह तेज बहाव में बह गए. जिन्हें ग्रामीणों ने मुश्किल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला. मामला हटा क्षेत्र का है.
कहते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. यह कहावत हटा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मड़ियादो – रजपुरा मार्ग पर जामुन झिरिया के उफनते नाला को पार करने के दौरान चरितार्थ होती दिखी. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और दो युवकों की जान बमुश्किल बचाई जा सकी. बताया जाता है की बाइक सवार यह दोनों युवक तेज बारिश के कारण उफनते हुए को नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे. पानी का बहाव इतना तेज था कि वहां पर बाइक जैसे ही नाला के बीचो-बीच पहुंची तो दोनों युवक बाइक सहित नाला में पत्ते की तरह बह गए. वह खुद तो घायल हो ही गए. साथ ही उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जब वह नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे तब वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें रोका भी था, कि नाला पार मत करो. यह खतरे से खाली नहीं है. लेकिन दोनों युवक नहीं माने और बाइक से नाला पार करने की कोशिश करने लगे. पानी में बहने वाले दोनो घायल युवक लुहारी गांव निवासी बताए गए हैं. जो अमझिर से गांव वापिस लौट रहे थे. रास्ते मे जामुन झिरिया का नाला उफान पर था. जल्दबाजी के चक्कर मे बाइक चालक ने उफनते नाले में बाइक डाल दी और हादसा हो गया. उसी दरमियान किसी ने उन दोनों का वीडियो भी बना लिया. बाकी लोग उन दोनों युवकों को बचाने के प्रयास में जुट गए और किसी तरह उन्हें वापस निकाला नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

Message Us on WhatsApp