मार्च 17, 2026

तेज बहाव में बह गए ट्रैक्टर ट्राली चालक ने तैरकर बचाई जान

दमोह. मड़ियादो के कंचन नाला से ट्रेक्टर ट्राली तेज बहाव में बह गए. बाढ़ की स्थिति में नाला पार करते हादसा हुआ. हालांकि चालक सुरक्षित है.
कहते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. ताजा मामला हटा ब्लॉक के मड़ियादो क्षेत्र का है. यहां पर आज सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली पानी में बह गया. गनीमत रही कि चालक तैरकर कर निकल गया और मौके से फरार हो गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि बैरियर बंद होने के बाद भी आखिर यह ट्रैक्टर कैसे निकला और ट्रैक्टर किसका है ? चालक कौन है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. दरअसल ग्रामीण एवं पहाड़ी अंचलों पर लगातार तेज बारिश का दौर जारी है. जिससे नदी नाला सभी उफान पर हैं. जिला प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की थी कि उफनाते हुए नदी नालों को पर ना किया जाए. साथ ही पीडब्ल्यूडी को भी निर्देश दिए थे कि जहां-जहां पर भी नदी नाला उफान पर हैं. वहां पर बैरिकेड लगाकर रास्तों को बंद किया जाए. ताकि कोई भी व्यक्ति या वाहन उन्हें क्रॉस न कर सके. लेकिन मड़ियादो के कंचन नाला पर तेज बहाव होने पर भी ट्रैक्टर चालक जबरन बैरियर को खोल की निकल गया. जबकि पीडब्ल्यूडी कर्मचारी उसे रोकते रह गए. बताया जाता है कि ट्रेक्टर चालक ने बाढ़ की स्थिति में उफनता नाला पार करने की कोशिश की जो नाले की तेज धार में बहकर पुलिया के नीचे गिर गया. जिसमे ट्रेक्टर पानी मे डूब गया,घटना की सूचना पर मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे अमले के साथ मौके पर पँहुचे. ट्रेक्टर डस्ट रेत भरकर रजपुरा की ओर जा रहा था., पीडब्ल्यूडी द्वारा नियुक्त किए गए कर्मचारी कंछेदी लाल ने बताया कि जब चालक ट्रैक्टर से नाला पार करने की कोशिश कर रहा था उसे समय मैं उसे बहुत रुक लेकिन वह बैरियर की साइड से निकल गया उसने बात नहीं मानी और तेज धार में ट्रैक्टर ट्राली दोनों बह गए.

Message Us on WhatsApp