
दमोह. पूर्व शिक्षा मंत्री मुकेश नायक के एक वीडियो ने कांग्रेस पार्टी और राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की पोल खोलकर रख दी है. मामला कांग्रेस प्रत्याशी तरवर लोधी के नामांकन सभा के दौरान का है.
कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मुकेश नायक के एक वीडियो ने राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है. साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी राहुल लोधी के परिवार पर भी जो आरोप लगाए हैं वह काफी गंभीर हैं. दरअसल आज कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी तरवर लोधी की नामांकन रैली के पूर्व एक सभा किल्लाई नाका पर आयोजित की गई. जब मुकेश नायक को बोलने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कहा की यह लोग तो नेतागिरी में अभी आए हैं. जब राहुल के चाचा नेता थे इस परिवार के और हमारे चुनाव के प्रमुख प्रचारक थे. उन्होंने वोटिंग के एक दिन पहले भाजपा को समर्थन दे दिया था. मतदान के एक दिन पहले, तो पहली बार इस परिवार ने ऐसा नहीं किया है. इनके खून में मिलावट है, बेईमानी है.
पूर्व मंत्री यहीं पर नहीं रुक इसके बाद उन्होंने जो कहा उससे इतना तो साफ हो गया कि निचले स्तर पर भले ही कार्यकर्ता आपस में लड़ते रहे लेकिन ऊपर एक दल का दूसरे दल के साथ समन्वय और मैनेजमेंट बराबर बना हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री सुश्री उमा भारती का सम्मान करते हुए कमलनाथ जी ने प्रद्युम्न सिंह ( राहुल लोधी के सगे चचेरे भाई )को बड़ा मलहरा से टिकट दे दिया. हमारी पार्टी तो ऐसे ही उदारवादी लोगों की पार्टी है. हम विपक्ष के नेताओं का भी सम्मान करते हैं. इतनी बड़ी नेता हैं (उमा भारती) मुख्यमंत्री रही हैं, वह किसी की सिफारिश कर रही हैं तो उनकी इतनी सी बात मान लो. और प्रद्युम्न लोधी को बड़ा मलहरा से टिकट दे दिया है. वह बीजेपी में चले गए तो हम लोगों ने उमा जी को फोन किया तो वह कहने लगी वह तो हमारा भी फोन नहीं उठा रहा है. मुकेश नायक की इस बात से इतना तो साफ हो गया कि विपक्षी दल के बड़े नेताओं की सिफारिश पर भी टिकट बांट दिए जाते हैं और निचले स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को यही लगता है कि पार्टी ने बहुत सोच समझकर किसी को उम्मीदवार बनाया है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो