
दमोह.जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत होने के बाद उसकी पत्नी ने सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मामला ग्राम बेला क्षेत्र का है.
जिले के पटेरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत हो जाने के बाद सदमे में उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि ग्राम बेला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, तो वहीं युवक की मौत हो जाने के थोड़ी देर बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.इस इन दोनों घटनाओं की जांच एसडीओपी हटा नीतेश पटेल और थाना प्रभारी पटेरा अमित मिश्रा कर रहे हैं. पुलिस ने बटाया की महेंद्र पुत्र राजू कुर्मी ग्राम पाला अर्जुनी किसी काम से दमोह जा रहा था. रास्ते में बेला के पास में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. उसे घायल अवस्था में 108 की मदद से पटेरा सामुदायिक केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही पति की मौत की खबर सुनी तो पत्नी श्रीमती देवी कुर्मी ने घर में ही फांसी लगा करके आत्महत्या कर ली. परिवार एवं ग्राम में इस घटनाक्रम से ग्राम सहित परिवार में शोक का माहौल है. बताया जाता है कि उनकी संतान भी बहुत छोटी है हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो