September 10, 2026

भोलेनाथ के दर्शन करके लौट रहे पिता पुत्र सड़क हादसे से का शिकार मौत

दमोह. बांदकपुर भोलेनाथ के दर्शनों के लिए जा रहे पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. मामला पथरिया ब्लॉक का है.
सावधानी हटी दुर्घटना घटी यह वाक्य यदा कदा सड़कों के किनारे लगी संकेतक बोर्ड पर देखने को मिल जाता है. ऐसा ही कुछ मामला दमोह जिले के पथरिया ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सदगुवा सेमरा के पास घटित हुई घटना में सामने आया है. बताया जाता है कि पथरिया ब्लॉक के रहने वाले पिता पुत्र सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवा बैठे. जानकारो का कहना है कि दोनों पिता पुत्र अपनी टीवीएस एक्सएल बाइक एमपी 34 में 1668 से भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन करने बांदकपुर गए हुए थे. वहां से लौटते समय सदगुवां सेमरा के पास किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो. मृतकों की शिनाख्त मृतकों शिवराज उर्फ मनोज राठौर और 12 वर्षीय अभि राठौर के रूप में की गई. बताया जाता है कि दोनों पिता पुत्र हर पूर्णिमा को बांदकपुर दर्शनों के लिए जाते थे. इस बार भी जब वह दर्शन करके लौट रहे थे तब उनके साथ यह हादसा हो गया. वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़े देखा तो उन्होंने तत्काल ही घटना की सूचना हंड्रेड डायल और 108 को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता पुत्रों को तुरंत ही दमोह अस्पताल भेज दिया. वहां चिकित्सक ने उन्हें जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. जिले में आए दिन दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है. इनमें सबसे ज्यादा संख्या उन मृतकों की है जो बाइक पर थे. सभी दुर्घटनाओं में एक चीज बहुत समान्य रही है. और वह यह की जितने भी हादसे हुए हैं उनमें से एक भी व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए हुए था. इस हादसे में केवल पिता ही हेलमेट लगाए था . पुलिस की लाख समझाइश और कोशिशों के बाद भी लोग हेलमेट पहनना जरूरी नहीं समझ रहे हैं. जिसके कारण उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है.

Message Us on WhatsApp