July 16, 2026

रील बनाने का जुनून, अपने ही बेटे की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा युवक

बंधा गांव के पुल पर माशूम बेटे की जान जोखिम में डालकर रील बनाते युवक वीडियो वायरल

दमोह. रील बनाने की सनक में एक युवक अपने ही बच्चे को हवा में उछाल रहा है. यह जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस हरकत में आई है. मामला हटा क्षेत्र का है.
सोशल मीडिया के इस युग में लोगों को जल्दी ही मशहूर होने का चस्का लगा है कि वह किसी चीज की परवाह नहीं करते फिर भले ही वह अपनी ही संतान की जान के साथ खिलवाड़ करने का मामला है क्यों न हो ताजा मामला हटा क्षेत्र के बंधा ग्राम का है. सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने के लिए एक युवक अपने ही मासूम बेटे के साथ जान से खिलवाड़ करने कर रहा. वायरल वीडियो में एक युवक रनेह थाना क्षेत्र के बंधा गांव के व्यारमा नदी के पुल पर रील शूट करने के लिए अपने बेटे को पुल से नदी की तरफ लहरा रहा है. साथ ही मासूम को गन्दी गन्दी गालियां देकर पुल से नीच फेंकने की बात कह रहा है. वीडियो में रील बनाने वाला यह कलयुगी पिता रनेह क्षेत्र के बंधा गांव का बलराम उर्फ बल्लू रैकवार है. जो सस्ती लोकप्रियता के लिए अपने मासूम से खिलौने के जैसे खेल रहा है,पिता की यह हरकत मासूम के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती थी. वीडियो सामने आने के बाद हटा एसडीपीओ नितेश पटेल ने संज्ञान लिया है, और उन्होंने रनेह थाना प्रभारी को जांच और कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं

Message Us on WhatsApp