
दमोह. आज तड़के एक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए की रस्सी जलकर राख हो गई. समय पर आग पर काबू न पा लिया गया होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
वकहते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. ऐसा ही एक ताजा मामला नगर से सटे हुए औद्योगिक क्षेत्र में आने वाली रस्सा फैक्ट्री में हुआ. आज तड़के सुरेंद्र राय की रास्ता फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया. बताया जाता है कि मारूताल ग्राम के औद्योगिक क्षेत्र में यह फैक्ट्री स्थित है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. इस रस्सा फैक्ट्री में नायलॉन, रेशम और अन्य प्रकार की सामग्री से तैयार होने वाली रस्सी का निर्माण किया जाता है. गोदाम के अंदर कई टन माल रखा हुआ था. सुबह-सुबह फैक्ट्री के अंदर से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगी और पूरी फैक्ट्री चपेट में आ गई. आसपास रहवासियों और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने जब धुआं और आग देखी तो तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी. फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया. तब तक इतनी देर हो चुकी थी कि लाखों रुपए का माल देखते ही देखते स्वाहा हो गया. बताया जाता है की फैक्ट्री के अंदर औद्योगिक नियमों के तहत रखे जाने वाले फायर फाइटर भी मौजूद नहीं थे. यदि फायरफाइटर मौजूद होते तो संभव है कि आग इतना विकराल रूप धारण न कर पाती. वहीं फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी भी घटना के समय मौजूद नहीं था. अन्यथा वह भी आग की चपेट में आ सकता था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

More Stories
सोनार नदी में नहाने गए चार बच्चों में से दो का नहीं लगा अब तक सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी
चालक ने डाली डेढ़ दर्जन यात्रियों की जान जोखिम में, बस पुल पर लटकी
4 साल की महक ने दी पिता को मुखाग्नि, महाकाल सेवा समिति ने किया अंतिम संस्कार