
दमोह. एक परिवार के लिए रक्षाबंधन का पर्व मातम में बदल गया. दमोह में पिता पुत्र और एक युवक की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई. मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है.
प्रेम और उल्लास का पर्व रक्षाबंधन एक परिवार के लिए दुख और विषाद में बदल गया. एक परिवार के तीन सदस्यों की जान एक साथ चली गई. जानकारी के अनुसार एक सिक्योरिटी कंपनी में पदस्थ गार्ड मुकेश अहिरवार ने आज किन्हीं पारिवारिक विवाद के चलते करैया फाटक रेलवे लाइन के निकट ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. बताया जाता है कि मुकेश किसी बात से हताश होकर घर से निकला था. उसे खोजते हुए उसके पिता भरत अहिरवार और मां उमा अहिरवार भी पीछे-पीछे गए लेकिन वह नहीं मिला. बाद में उसका सा यूके करिया फाटक रेलवे ट्रैक पर मिला. इस घटना से दोनों माता-पिता इतनी दुखी हो गए कि उन्होंने धरमपुरा रेलवे फाटक के पास आकर ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक मुकेश का पिता भरत अहिरवार जिला अस्पताल में एक प्राइवेट कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड था. परिवार में अर्थ से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ चल रहा था और बेटा काफी तनाव में था. जिसके कारण उसने आज सुबह करीब 10:00 बजे करैया फाटक रेलवे लाइन पर आत्महत्या कर ली. उसके बाद दोपहर में पिता और मां ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी. मृतक भरत अहिरवार की भतीजा मनोज अहिरवार ने बताया की भरत अहिरवार के दो बेटे और एक बेटी है. बड़े बेटे मुकेश की शादी हो चुकी है. और उसकी पत्नी अभी गर्भ से है. जबकि छोटा भाई अपनी विवाहित बहन के घर उसके ससुराल राखी बंधवाने गया हुआ था. आज सुबह ही पिता पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया परिवार के अंदर किस बात को लेकर तनाव था या किसी बात को लेकर विवाद हुआ कि तीनों ने यह कदम उठा लिया इसका कारण पता नहीं चल सका है. लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. इस दर्दनाक हादसे ने समूचे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग गमगीन हो गए. जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो कोतवाली टीआई मनीष कुमार आरपीएफ थाना प्रभारी और जीआरपी प्रभारी मौके पर पहुंच गए तीनों शवों को एकत्र कर उनका पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. रेलवे लाइन के समीप एक बाइक एमपी 34 एमडी 6079 खड़ी पाई गई बताया जाता है कि संभवत है यह बाइक लेकर ही मृतक मुकेश के माता-पिता रेलवे ट्रैक तक पहुंचे और बाइक को खड़ी करके ट्रेन के सामने कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई यह परिवार करैया हजारी का रहने वाला था.

More Stories
नदी की लहरों के बीच गोविंदा का गजब रोमांच, रस्सी के सहारे हवा में फूटी मटकी
देश चांद पर पहुंचा लेकिन स्मार्ट इंडिया के गांव में सड़क नहीं पहुंची
जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो खफा होकर साथी अधिवक्ता ने भेजा लीगल नोटिस