July 16, 2026

विधायक के लेटरपैड का दुरुपयोग, नौकरी का झांसा देकर दो लोगों ने की हजारों रुपए की ठगी

दमोह। पथरिया विधायक रामबाई के लेटर पैड के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। विधायक ने मामले की शिकायत एसपी दर्ज कराई है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
पथरिया से बसपा विधायक रामबाई के लेटर पैड के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद विधायक रामबाई ने खुद एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी राकेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई। दरअसल पथरिया विधायक रामबाई से मिलने के लिए हटा विधानसभा के मड़ियादो ग्राम के कुछ लोग उनके निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 2 लोगों ने उनके नाम पर उनसे ठगी की है। कुशवाहा समाज के लोगों से रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति के नाम पर उन दोनों युवकों ने करीब 8 हितग्राहियों से 50-50 हज़ार की ठगी की है। लेकिन बाद में पता चला कि उनकी नौकरी लगी ही नहीं है और वह ठगी का शिकार हो गए हैं। तब इस मामले की शिकायत लेकर वह विधायक के पास पहुंचे। इसके बाद रामबाई सभी लोगों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई। विधायक रामबाई ने बताया कि दमोह निवासी मानक कुशवाहा एवं जबलपुर निवासी दुष्यंत तिवारी ने वर्ष 2011 के लेटर पैड जब वह जिला पंचायत सदस्य थी उनका दुरुपयोग किया है। उन्हें स्कैन करके किसी पद्धति से उस पर विधायक लिख दिया एवं लोगों को नौकरी देने के नाम पर उनसे हजारों रुपए की रकम ऐंठ ली है। उस पर उन्होंने अपनी फर्जी साइन भी कर दिए। रामबाई ने कहा कि एसपी महोदय ने उन्हें शीघ्र ही दोनों ठगो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह अपनी मेहनत की कमाई ऐसे लोगों को न दें जो उन्हें फर्जी तरीके से नौकरी देने का झांसा देते हैं। ऐसे लोगों पर भरोसा न करें।
वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह इस मामले में कहना है की किसी जनप्रतिनिधि के लेटर पैड का किसी तरह से दुरुपयोग करना कानूनन अपराध है। मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी व्यक्ति इस कार्य में लिप्त है उनके विरुद्ध कानूनन कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Message Us on WhatsApp