
दमोह। हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में एक खेत में पति पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हटा थाना अंतर्गत ग्राम इटवा हीरालाल के रहने वाले एक दंपति ने अपने घर से दूर एक दूसरे गांव लुहारी में सल्फास की गोलियां खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि इटवा हीरालाल निवासी हरदयाल सिंह लोधी पुत्र अन्नू सिंह लोधी उम्र 58 एवं भागवती पत्नी हरदयाल उम्र 55 वर्ष अपनी बेटी और दामाद के घर ग्राम लुहारी भागवत कथा सुनने के लिए पहुंचे थे। भागवत कथा समाप्ति के बाद वह दोनों एक खेत में गए और सल्फास की गोलियां खा ली। लिहाजा दोनों पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जब ग्रामीणों ने उनके शव खेत में पड़े देखें तो घटना की सूचना तुरंत ही हटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हटा टीआई मनीष मिश्रा एवं अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। टीआई मनीष मिश्रा ने बताया की यह दोनों दंपत्ति भागवत सुनने आए थे। किस कारण से इन लोगों ने आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। दोनों शवों के पास से सल्फास की खाली डिब्बी बरामद की गई हैं। जिससे यह प्रतीत होता है की सल्फास खाकर ही आत्महत्या की होगी। मृतक पति पत्नी की बेटी और दामाद से भी जानकारी ली जा रही है कि किस कारण से इन्होंने आत्महत्या कर ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है की मृतक दंपति किसी बीमारी से त्रस्त थे, कोई मानसिक समस्या थी, कर्ज के बोझ में दबे थे या कोई अन्य कारण था जिसके कारण उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा इसकी जानकारी नहीं है लेकिन जब वह भागवत कथा में बैठे थे तो किसी तरह की समस्या से ग्रस्त नजर नहीं आ रही थे। पुलिस का कहना है कि मृतक दंपति के शव सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। मर्ग कायमी की कार्रवाई की जा रही है। सुबह दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा