September 10, 2026

लेडी विधायक का जनता प्रेम, पुलिस ने चालान काटे तो रुपए लेकर वापस कराए

दमोह। पथरिया विधायक रामबाई सुर्खियों में रहने की गुण खूब जानती हैं। अबकी बार उन्होंने पुलिस द्वारा काटे गए चालान के रुपए जनता को वापस करा कर एक बार फिर से अपनी धाक जमा ली।
पथरिया विधायक रामबाई का अंदाजे बयां जनता को खूब भाता है। फिर चाहे मामला किसी भी विभाग का क्यों न हो। वह जनता की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर खड़ी दिखती हैं। ताजा मामला उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र के बटियागढ़ ग्राम का है। दरअसल विधायक रामबाई जब क्षेत्र के दौरे पर थी उसी दौरान उनका काफिला बटियागढ़ के निकट से गुजर रहा था। लेकिन जब वहां पहुंची तो देखा कि लोगों की भीड़ लगी हुई है और पुलिस तीन सवार और बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों के चालान काट रही है जब रामबाई वहां पर रुकी तो क्षेत्र के लोग उनके पास आ गए और शिकायत करने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस जिस तरह चालान काट रही है वह ठीक नहीं है। यदि 50 या ₹100 की बात हो तब तो समझ में आता है लेकिन किसी का ₹300 तो किसी का ₹500 चालान काटा जा रहा है। चालान भरना हर किसी के लिए मुमकिन ही नहीं है। बस फिर क्या था रामबाई अपनी गाड़ी से नीचे उतरी और पुलिस अधिकारी कर्मचारियों पर भड़क गई। उन्होंने कहा कि चालान काटने का यह कोई तरीका नहीं है। आप इतना अधिक चालान क्यों काट रहे हैं? 50 या ₹100 तक तो बात ठीक है लेकिन मनमाने तरीके से चालान नहीं काटा जा सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से पूछा कि किसका कितना चालान काटा गया है। इसके बाद उन्होंने लोगों की रुपए वापस कराए और कहा कि अब वह अपने घर को जाएं। पुलिसकर्मियों से रामबाई ने कहा कि कोई व्यक्ति मान लो मगरोन जा रहा है और आपने उसी रास्ते में ही रोक लिया यह अच्छी बात तो नहीं है। इस तरह आप कहीं पर भी खड़े होकर बीच सड़क पर चालान नहीं काट सकते। यदि चालान काटना ही है तो बटियागढ़ के किसी चौराहे पर खड़े हो जाइए। कहीं पर भी खड़े होकर चालान काटने का क्या तरीका है। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी को तुरंत ही चालानी कार्रवाई खत्म करने के लिए निर्देश दिए और इसके बाद पुलिस अमला वापस थाने चला गया। उधर रामबाई लोगों ने को अपने अपने घर जाने के लिए कहा और अपना काफिला आगे बढ़ा लिया।

Message Us on WhatsApp