मार्च 17, 2026

पीडब्ल्यूडी मंत्री पर लगा आरोप, कांग्रेस की निर्वाचित ग्राम सरकार को रंगा भगवा रंग में

मंत्री गोपाल भार्गव मीठा खिलाते हुए।

दमोह। कांग्रेस को पंचायत चुनाव में एक और बड़ा झटका उस समय लग गया जब तेंदूखेड़ा के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली। कांग्रेसी इसे सत्ता पक्ष का दबाव बता रहे हैं। वहीं अध्यक्ष के भाई ने पीडब्ल्यूडी मंत्री पर आरोप लगाए हैं।
    जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के ठीक 1 दिन पहले संपन्न हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में तेंदूखेड़ा में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन कुछ ही घंटों में वह सरकार पलट गई और भगवा रंग में रंग गई। इस पर आपको आश्चर्य जरूर हो रहा होगा लेकिन यह सच है कि जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। माना जा रहा है कि इसकी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी।
    तेंदूखेड़ा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जाहर सिंह को हराकर जनपद अध्यक्ष निर्वाचित होने वाले कांग्रेस समर्थित तुला राम यादव ने देर रात भाजपा की सदस्यता ले ली। जनपद उपाध्यक्ष पूरन सिंह परस्ते एवं सभी जनपद सदस्य देर रात पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित निवास पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पंडित भार्गव ने भगवा गमछा एवं भगवा टोपी पहना कर सभी का भाजपा में स्वागत किया। जनपद की पूरी टीम के इस कदम से अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हतप्रभ है कि ऐसा कैसे हो गया। जबकि पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनवाने और जनपद का चुनाव जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।
जानकर सूत्र बताते हैं कि दरअसल यह स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। इस काम के लिए तुला राम यादव के बहनोई ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने जनपद अध्यक्ष पर दबाव डाला और उन्हें गढ़ाकोटा लेकर गए।
*मंत्री ने दी थी धमकी*
जबकि इससे इससे इतर तुला राम यादव के भाई नोनेलाल यादव ने ईटीवी को बताया की रात में करीब 9-10 बजे कुछ लोग मिलने के बहाने घर पर आए थे तथा मेरे भाई को घर से बाहर ले गए। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो हम लोगों को चिंता हुई। फोन लगाया तो पता चला कुछ लोग जबरन उन्हें गढ़ाकोटा लेकर आए हैं तथा भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं। नोने लाल ने आरोप लगाया की भार्गव जी ने धमकी दी थी कि भाजपा की सदस्यता ले लो अन्यथा ठीक नहीं होगा। मंत्री भार्गव जी ने ही जबरदस्ती मेरे भाई को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
*सत्तापक्ष ने बनाया दबाव*
इस मामले में पूर्व विधायक प्रताप सिंह सत्ता पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने फोन पर कहा कि यह सत्ता पक्ष के दबाव के कारण है नहीं होते हैं हम सभी लोगों ने कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने तोलाराम यादव का नाम प्रस्तावित किया था इसलिए गांव गांव में प्रचार करके पहले उसे चुनाव जीता या उसके बाद जनपद अध्यक्ष बनवाया उसने अपने परिजनों के समक्ष भी यह शपथ ली थी कि वह कांग्रेस के बनकर रहेंगे लेकिन चुनाव जीते ही उन्होंने अपना रुख बदल दिया और सभा में कहा कि मैं निर्दलीय हूं हम सब उनके इस काम से बहुत ज्यादा आश्चर्यचकित हैं कांग्रेस पार्टी अपनी बैठक करके इस पूरे कांड की समीक्षा करेगी।

Message Us on WhatsApp