
दमोह। जबेरा थाना अंतर्गत एक गांव में चाकू की नोक पर एक दरिंदे ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
एक बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में एक बार फिर दमोह जिला शर्मसार हो गया है। मामला जबेरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम का बताया जाता है। बताया जाता है कि यह बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खाट पर सो रही थी। उसी दौरान रात्रि में करीब 3:00 बजे एक युवक आया और उसने बच्ची के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे उठाकर ले गया। बाद में चाकू की नोक पर बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। जिससे बच्ची के इंटरनल पार्ट्स में गंभीर चोट आने के कारण लगातार खून बह रहा है। घटना के बाद 4:00 बजे बच्ची विक्षिप्त हालत में अपनी दादी के पास वापस पहुंची तो उसने सारा घटनाक्रम बताया। मासूम की दादी ने बताया कि उसकी पोती मात्र 10 साल की है और जब वह सो रही थी तो उसे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे मनोरंजन ग्रह ले गया और वहां पर चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही यह भी कहा कि यदि उसने यह घटना किसी को बताई तो वह उसे काट देगा। घटना के बाद हैरान परेशान परिजनों ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में भर्ती कराया परंतु अतिरिक्त रक्त स्राव होने के कारण डॉक्टर ने वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। मासूम की दादी ने बताया कि घर के पास ही खेतों में हार्वेस्टर से गेंहू कटाई का काम चल रहा है। बच्ची का कहना है कि वह युवक को चेहरे से पहचान सकती है। संभवत: यह हार्वेस्टर पर काम करने वाले किसी कर्मचारी की घिनौनी हरकत है। चार से छह लोग थे जिनमें से किसी एक ने दुष्कर्म किया है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि एक तरफ सूबे की मुखिया निर्देश दे रहे हैं की अपराधियों पर कठोर करवाई की जाए तो दूसरी तरफ पुलिस से बेखौफ अपराधी घर से ही बच्ची को उठाकर ले जाते हैं और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देते हैं। वहीं एसपी डीआर तेनिवार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहींं हुई है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा