
दमोह। होली मिलन समारोह में जुआ पकड़ने गई पुलिस को आज असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। व्यापारियों के भारी विरोध के बाद पुलिस को उल्टे पांव लौटना पड़ा। वहीं व्यापारियों ने पुलिस पर रुपए छीनने का आरोप लगाया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म करने के भले ही लाख दावे और वादे कर लें लेकिन स्थिति इससे एकदम जुदा है। दरअसल आज व्यापारी महासंघ द्वारा स्थानीय गणेशपुरम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन पहुंचे। इसी बीच किसी फोन कॉल की पर सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस वहां पहुंच गई और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने लगी। हल्ला मचते ही सैकड़ों की संख्या में वहां पर अन्य व्यापारी आ गए और पुलिस का विरोध करने लगे। कोई पुलिस को मारने की बात तो कोई पुलिस को भगाने की बात कर रहा है। हालात यह बनी कि पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने व्यापारियों से रुपए छीने है। इस बात को लेकर वह कई लोग कार्यक्रम समेट कर सीधा देहात थाना पहुंचे। जहां थाने का घेराव किया अब इस मामले में व्यापारी संघ के पदाधिकारी कुछ भी नहीं कह रहे हैं। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राहुल सिंह कई दबंग नेता पहुंचे
थे।
ख़बर झूठी थी
वहीं इस मामले में देहात थाना टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि यह सूचना मिली थी कि गणेशपुरम में जुआ चल रहा है। लेकिन जब पुलिस वहां पर पहुंची तो वह सूचना गलत निकली। जुआ नहीं चल रहा था। 25 से 30 हज़ार रुपए पुलिस द्वारा छुड़ाए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा यदि इस संबंध में कोई वीडियो या साक्ष्य मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा