
गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की किल्लत में झगड़े होने लगे है। हालत यह है की पानी महंगा और खून सस्ता हो गया है। ताजा मामला नोहटा थाना अंतर्गत बनवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम झरौली का है। यहां सोमवार की दोपहर पंचायत की बाउंड्री बाल निर्माण में लगे पानी के टैंकर से पूर्व सरपंच की पुत्री द्वारा पानी भरने को लेकर गुस्साए सरपंच एवं उसके परिवार ने पूर्व सरपंच सहित उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। वर्तमान सरपंच पक्ष द्वारा महिलाओं एवं बच्चों पर भी लोहे की राडो से मारपीट की गई। जिसमे पूर्व सरपंच सहित परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम झरौली में पंचायत भवन के चारो ओर बाउंड्री का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कार्य मे पानी का टैंकर भी लगा हुआ है। जिस टैंकर से पूर्व सरपंच जयाबाई द्वारा दो कुप्पा पानी निकाल लिया गया। इस वजह से सरपंच पप्पू सिंह उर्फ दशरथ,
जुगराज, इन्ना सहित छह लोगों ने नाराज होकर पूर्व सरपंच देवी सिंह की गौशाला के बाहर पहले गाली गलौच करते रहे। बाद में पूर्व सरपंच के पति के परिजनों पर लाठी राडो से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में पूर्व सरपंच जयबाई,पति देवी सींग, पुत्री साधना सिंह एवं गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व सरपंच पति देवी सींग ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि दोपहर में वर्तमान सरपंच सहित 6 लोगों ने परिवार पर जानलेवा हमला किया है। हमले में पूर्व सरपंच जयाबाई के सिर में लोहे की घन लगने से हालात चिंताजनक बनी हुई है। उसका कहना है की पुलिस की मौजूदगी में ही यह सब हुआ है। हम लोगों को दौड़ा दौड़ाकर मारा है। वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय हमे पकड़ रही थी।
मामला दर्ज किया है
इस संबंध में नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम झरौली में सरपंच एवं पूर्व सरपंच के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ है। जिसमे पूर्व सरपंच सहित तीन लोग घायल हो गए है। जिनकी एमएलसी कराकर जिला चिकित्सालय दमोह में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट पर सरपंच दशरथ उर्फ पप्पू सिंह सहित इन्ना सिंह,जुगराज सिंह, अन्नू सिंह,राजा सिंह,विक्रम सिंह सचिन सिंह पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा