
दमोह। जिले के बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिले की राजनीति में भूचाल ला देने वाले बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी और स्थायी वारंटी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था। हटा थाना टीआई एचआर पांडे ने पुलिस बल के साथ शैलू उर्फ शैलेंद्र तोमर पुत्र नेपाल उर्फ महीपाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सिहोरा थाना दमोह देहात को ग्राम बांसा के बस स्टैंड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गौरतलब है की देवेंद्र चौरसिया को हत्या उन्हीं के गिट्टी प्लांट पर 15 मार्च 2019 को कर दी गई थी तथा मृतक के पुत्र सोमेश चौरसिया को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में पथरिया से बसपा को दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह, देवर चंदू सिंह, भतीजे गोलू सहित 20 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिनमें से अब 15 हजार के 2 सह इनामी आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा