मार्च 17, 2026

दमोह को मिली सीटी स्कैन मशीन की सौगात, 750 और 1500 सौ रुपए में होगी जांच

दमोह। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला अस्पताल को सीटी स्कैन की सौगात मिल ही गई। सीटी स्कैन मशीन पहुंचने पर दमोह रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने पहुंचकर मुआयना किया एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गौरतलब है की कोरोना की पिछले साल आई लहर के दौरान राज्य सरकार ने हर जिले सीटी स्कैन मशीन लगाने का निर्णय लिया था। वहीं जिला पंचायत ने भी मशीन के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसके बाद लगातर नगर के जागरूक संघ, दमोह विधायक अजय टंडन, दमोह रेल संघर्ष समिति द्वारा सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की मांग की जा रही थी। आज
दमोह रेल संघर्ष समिति के सदस्यों प्रांजल चौहान, मनीष नगाइच, अतुल जैन एवं संतोष रैकवार ने दमोह सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को देखा एवं मशीन के स्टाफ ऑपरेटर शानू सेन को बधाई दी। साथ ही प्रदेश सरकार का दमोह रेल संघर्ष समिति द्वारा आभार व्यक्त किया। सरकारी अस्पताल में स्थापित मशीन को वास्को सोसाइटी जयपुर NGO द्वारा प्रदेश सरकार के टेंडर के आधार पर लगाया गया है। समिति ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के आधार पर बताया कि 8 से दस दिन के भीतर सीटी स्कैन शुरू होने की पूरी सम्भावना है। आयुष्मान कार्ड होने पर जांच मुफ्त में होगी। आयुष्मान कार्ड न होने पर केवल सरकारी अस्पताल की जांच पर्ची सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के पर्चे आधार पर 750 रुपए लगेंगे। वहीं प्राइवेट डॉक्टरों के पर्चे के आधार पर 1500 सौ रुपए भुगतान करना होगा। दमोह के लिए यह बड़ी सौगात है क्योंकि बाजार में प्राइवेट जांच सेंटरों पर 3500 से 5000 हजार तक सीटी स्कैन जांच के लिए जाते हैं।

Message Us on WhatsApp