दमोह जिला चारों ओर से वन्य संपदाओं से भरा पड़ा है। यही वजह है कि यहां पर अक्सर खूंखार जंगली जानवर विचरण करते पाए जाते हैं। ताजा मामला जिले के पौंड़ी मानगढ़ रोड पर तेलन मार घाट का है। यहां पर मंगलवार की देर राय एक युवा टाइगर को विचरण करते देखा गया। जो रात्रि में रोड से जंगल में माला तालाब से कुंडम बीट की ओर जा रहा था। दरअसल प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही अभयारण की सीमा दमोह, सागर और नरसिंहपुर जिले को छूती है। दो दूसरी ओर पन्ना टाइगर रिजर्व दमोह जिले के वनांचलों को मिलाकर बनाया गया है। जिसके कारण तीन तरफ से पूरा दमोह अभ्यारण्य और रिजर्व से लगा हुआ है। जब टाईगर को लोगों ने कैमरे में कैद किया तो उनमें रोमांच के साथ टाईगर के हमले का भय भी था। वन विभाग ने
आस पास में रहने वालों ओर जंगल जाने वालों से अपील है कि जंगल की ओर न जाएं।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत