June 17, 2026

तोगड़िया बोले, राम मंदिर की ही तरह काशी और मथुरा का मंदिर भी बनकर ही रहेगा

दमोह। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि जिस तरह राम मंदिर बना है, उसी तरह मथुरा और काशी का मंदिर भी बनकर ही रहेगा। वह अल्प प्रवास पर दमोह आए थे।
अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राम मंदिर बन रहा है उसी तरह काशी और मथुरा का मंदिर भी बनकर ही रहेगा। श्री तोगड़िया आज बालाघाट, सिवनी, जबलपुर से होते हुए दमोह पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू और सम्मानित हिंदू के लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश भर में अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा संकल्प यात्रा की जा रही है, इसी तारतम्य में उनका आना हुआ है। श्री तोगड़िया ने कहा कि भारत में कोई भी हिंदू बगैर सहायता के नहीं रहेगा। इसलिए हम हिंदू हेल्पलाइन चला रहे हैं। भारत में कोई हिंदू गरीब, बिना डॉक्टर, बिना पैसा के नहीं रहेगा इसलिए हम इंडिया हेल्पलाइन चला रहे हैं। भारत में कोई हिंदू भूखा नहीं रहेगा इसलिए हम एक मुट्ठी अनाज योजना चला रहे हैं। बिना पैसे कोई हिंदू जेल में नहीं रहेगा इसलिए हम मुक्त में एडवोकेट फोरम चला रहे हैं। यह करते-करते हम देश के कोने कोने में आवाज उठा रहे हैं। श्री तोगड़िया ने आगे एक और बयान दिया। उन्होंने कहा कि 18 हज़ार मेडिकल छात्र यूक्रेन से वापस आए और आ रहे हैं। अब वह दोबारा यूक्रेन नहीं जा पाएंगे। ऐसे में भारत सरकार को एमबीबीएस पूरा कराने की तुरंत योजना बनाकर उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करना चाहिए। उन्होंने हत्या के संबंध में कहा कि गाय पर चर्चा होना चाहिए। उस पर कानून बनना चाहिए, उनकी सुरक्षा होना चाहिए। जगह-जगह गोचर भूमि है उनकी सुरक्षा होना चाहिए।

Message Us on WhatsApp