दमोह। जिले के हटा स्टेट बैंक से पेंशन के रुपए निकालकर घर वापस जा रही बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा 65 वर्षीय बुजुर्ग रामरती बाल्मीक निवासी मुरली मनोहर वार्ड हटा अपनी पेंशन की जमा राशि करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर बैंक से निकली ही थी, तभी सब्जी बाजार के आगे अज्ञात आरोपी ने बुजुर्ग से रुपए से भरा थैला छीना और फरार हो गया। घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला ने हटा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल आसपास की दुकानों से घटना का सीसीटीवी फुटेज भी तलाशा। जिसमें एक जगह सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात आरोपी थैला लेकर दौड़ता दिखाई दे रहा है। हटा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हैरानी की बात यह है हटा थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित भरे बाजार में अज्ञात आरोपी द्वारा दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद पुलिस प्रशासन ऐसी घटनाएं रोकने में नाकाम है।
आज ही आईजी दमोह में
गौरतलब है कि आज ही नवनिर्मित कोतवाली भवन एवं हटा ब्लॉक की मडियादो के थाने का लोकार्पण होना है। जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सहित आईजी भी शामिल होने के लिए दमोह पहुंच चुके हैं। ऐसे में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा