मार्च 17, 2026

पथरिया पुलिस आखिर लूट जैसे मामलों में भी क्यों नहीं करती प्रकरण दर्ज ?

पथरिया से मुकेश दुबे। पथरिया थाना क्षेत्र में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों को नियंत्रण करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
बीबीपथरिया क्षेत्र में लगातार में लूट, हत्या, चोरी जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। लेकिन अभी तक पथरिया थाने मे पदस्थ पुलिस कर्मियों पर कोई ठोस कार्यवाई नहीं की जा रही है। मंगलवार की एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना हुई। पीड़ित सुरेश नामदेव ने बताया कि वह मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे दमोह रोड पर एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप और कॉलेज के बीच अचानक तीन नकाबपोश अचानक मेरी गाड़ी के सामने आकर रुके और मुझ पर कुछ अज्ञात चीज से हमला कर दिया। जिससे मैं गिर गया और तीनों लोग गाड़ी लेकर भाग गए। मैंने तत्काल हंड्रेड डायल पर घटना की जानकारी दी। मौके पर हंड्रेड डायल पहुंची। जिससे मैं पथरिया पुलिस थाने पहुंचा। लेकिन पथरिया पुलिस थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वह एक दूसरे पर टालते रहे। रात्रि 11:00 बजे तक मैं पथरिया थाने में रहा और कहा कि सुबह आना सुबह जब पहुंचा तो प्रभारी आरपी चौधरी जो कि अपने रूम पर थे कहा कि अभी आते हैं लेकिन उनके द्वारा रिपोर्ट न लिखवाने पर लगातार दबाव बनाया गया। आरपी चौधरी की मनमानी से पूरा पुलिस थाना परेशान है। लूट जैसा संगीन अपराध होने के बावजूद भी पथरिया पुलिस द्वारा घटना होने के दूसरे दिन लगभग 2 बजे रिपोर्ट लिखी गई। पथरिया थाने में घटना के बाद कोई भी पुलिस अधिकारी लोगों से ठीक से बरताव नहीं करते। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला को कॉल किया लेकिन वह मामले में कार्यवाही करने के बजाए अपने सोर्स बताते हुए रिपोर्ट न लिखवाकर आवेदन देने की बात कही गई।
कितनी मामले हुए हल
थाना क्षेत्र में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है। कुछ दिन पूर्व पथरिया नगर के वार्ड नंबर 11 में दिनदहाड़े एक युवती के साथ लूट की गई थी। लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया चोरियों का सिलसिला भी लगातार जारी है। लगभग 1 माह पहले सागर रोड पर सेटिंग चोरी हो गई थी जिसे पुलिस द्वारा चोरी का माल भी पकड़ा गया था लेकिन पुलिस ने चोरों पर मामला दर्ज नहीं किया। पथरिया थाना क्षेत्र में लगातार अपराध में इजाफा हो रहा है लेकिन अधिकारियों द्वारा पथरिया थाने पदस्थ अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।

Message Us on WhatsApp