
पथरिया से मुकेश दुबे। दबंग विधायक के विधानसभा क्षेत्र पथरिया से दिन दहाड़े पत्रकार के साथ हुई लूट की बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। लूट चार दिन पहले हुई थी।
दबंग विधायक रामबाई परिहार के क्षेत्र पथरिया से दिन दहाड़े पत्रकार सुरेश नामदेव के साथ हुई लूट का पुलिस ने पता लगा लिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज न करने के मामले में पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस के लिए यह लूट नाक का सवाल बन गई थी। पुलिस थाना में पदस्थ उप निरीक्षक भूमिका विश्वकर्मा, शुभम नामदेव एवं आकाश गौतम सहित पूरे स्टाफ की मेहनत के चलते लूटी गई बाइक करीब 16 किलोमीटर दूर गढ़ाकोटा से ज़ब्त कर ली गई है। बता दें कि पथरिया में दमोह रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप से पत्रकार सुरेश नामदेव को चोट पहुंचाकर तीन नकाबपोश लुटेरों द्वारा उनकी बाइक छीन ली गई थी। पुलिस ने सक्रियता से बाइक का पता लगा लिया गया है। हालांकि पुलिस आरोपियों तक अब तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन पुलिस द्वारा जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत