
लाल घेरे में रिश्वतखोर पटवारी
दमोह। सागर लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को दस हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामला गैसाबाद थाना क्षेत्र का है।
दमोह जिले में लगातार लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भी अधिकारी कर्मचारी खुलेआम रिश्वत लेने से परहेज नहीं कर रहे हैं। लिहाजा एक बार फिर एक पटवारी दस हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मामला गैसावाद थाना क्षेत्र का है। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि गैसाबाद निवासी रिंकू जैन ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पटवारी देवेंद्र पटेल द्वारा जमीन नपाई के बदले ₹10000 की मांग की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आज तय योजनानुसार पटवारी को जमीन निकली ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी पर यह कार्रवाई शराब दुकान के पास की गई है। गौरतलब है की पिछले छह महीनों में दमोह जिले में रिश्वतखोरी में किसी कर्मचारी के पकड़े जाने का आठवां-नौवा मामला है।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ?
धू-धू कर जलीं तीन दुकानें: चंद मिनटों में राख हुई जिंदगी भर की कमाई!