
दमोह। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ की आरती की एवं उनका अभिषेक किया।
धर्म, विश्वास, आस्था एवं आध्यात्मिकता के संगम प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर धाम में महाशिवरात्रि पर्व आज व्यापक रूप में मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर देशभर के विभिन्न भागों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बांदकपुर पंहुच चुके हैं। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल अपनी पत्नी और बच्चों के भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने सुबह 5:00 बजे ही पहुंच गए। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की विशेष श्रंगार आरती की। तत्पश्चात उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, शर्करा, घृत, मधु एवं जल आदि से अभिषेक भी किया। उनके साथ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल से भी मौजूद थे।

More Stories
कॉल बनी रफ्तार, कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत
कलेक्टर के आदेश ‘हवा-हवाई’: निजी और सरकारी मुलाजिमों ने दिखाया ठेंगा
साहब को शराबियों का दर्द दिखा, पर स्कूल में लुटते बच्चों की चीख नहीं सुनाई दी!