June 19, 2026

कॉल बनी रफ्तार, कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत

दमोह. दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक कार और बस में सीधी भीषण टक्कर हो गई. जिससे कार में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है.
आज शाम दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर पुरेनहाउ के पास बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसमें कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल सामुदायिक जबेरा अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि बस और कार की भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के अखिलेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति और माया प्रजापति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि आई 20 कार चालक रशीद खान निवासी शाहगढ और रीना प्रजापति घायल घायल हो गए. जिनका उपचार चल रहा है.
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जबेरा से कुछ ही किलोमीटर दूर पुरेनहाउ के पास जबलपुर से दमोह की तरफ आ रही एमपी 34 जेड बी 0720 बस तथा एक लाल कलर की आई 20 कार जो कि कटनी से शाहगढ की तरफ जा रही थी क्रॉसिं के दौरान उनमें सीधी टक्कर हो गई. जिससे कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई. उसमें सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है. जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीबीएमओ डॉक्टर डीके राय ने बताया कि घटना में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उनके शव बरामद कर लिए गए हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. जबकि चालक रीना प्रजापति को जबलपुर रेफर किया गया है.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. और उसमें बैठी सभी सवारियां उसमें फंस कर रह गई . पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह गाड़ी के दरवाजे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायल कार चालक रशीद खान ने बताया कि वह सभी लोग शाहगढ के रहने वाले हैं और कटनी से वापस घर जा रहे थे.

Message Us on WhatsApp