
दमोह. अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार करने आज दो लोगों की जान लेली और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है मामला जिले की कुम्हारी थाना क्षेत्र का है.
कहते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, यह कहावत आज जिले की कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम बमनी में उस समय सच साबित हुई जब एक मोड़ पर तेज रफ्तार से भाग रही कार एक खाई में गिर गई. घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि कार में छह लोग सवार थे. चार लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार गुजरात पासिंग मारुति कंपनी की नीले कलर की एक कार नंबर जीजे 03 केपी 2907 है. इस कार में एक विश्वकर्मा परिवार गुजरात से अपने घर जौनपुर उत्तर प्रदेश जा रहा था. जब कार कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम बमनी के पास पहुंची तो वहां पर एक मोड़ पर कर अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई. जिसमें संतोष विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष और शिवानी विश्वकर्मा उम्र 14 वर्ष की मौत हो गई.जबकि जिला अस्पताल में इलाज रत पूजा विश्वकर्मा उम्र करीब 30 वर्ष, संगम विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष, अच्छे लाल विश्वकर्मा उम्र कारीब 32 वर्ष, संदीप विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष सभी निवासी जौनपुर यूपी के बताए जा रहे हैं. जैसे ही स्थानीय लोगों ने कर को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा तो तत्काल ही मामले की सूचना पुलिस एवं डायल 112 दी. डायल 112 ने तुरंत ही सभी को कार से बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए. जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है.

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
धू-धू कर जलीं तीन दुकानें: चंद मिनटों में राख हुई जिंदगी भर की कमाई!
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली