
कहते हैं की सावधानी हटी और दुर्घटना घटी. चिकनी सड़कों पर सपाट दौड़ती गाड़ियों से आए दिन होने वाले भीषण हदसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले ले रहे हैं. लिहाजा दमोह से 11 किलोमीटर दूर सागर हाईवे पर आज शम हुए एक भीषण सड़क हदसे में चार लोगों को अपनी जान गवाना पड़ी. बताया जाता है की एक ट्रक सागर की तरफ से दमोह आ रहा था. वहीं एक बोलेरो जीप क्रमांक एमपी 34 सीए 3825 सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. जीप चालक ने वाहन को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह ट्रक से टकराती हुई रोड की दूसरे साइड पर पहुंच गई. उसी दरमियान एक बाइक पर सवार दो लोग आ रहे थे. लेकिन वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही वह दोनों पहले जीप और उसके बाद ट्रक की चपेट में आ गए. जिससे उन दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बाइक सवार दोनों व्यक्ति ग्राम बांसा के निवासी बताए जाते हैं. और वह आपस में सगे भाई थे. बताया जाता है कि घर में कोई शादी समारोह था जिसकी खरीदारी करने के लिए वह दमोह आ रहे थे. मृतको की पहचान सूरज एवं जीवन अहिरवार के रूप में की गई. जब आसपास के लोगों ने या भीषण सड़क हादसा देखा तो तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी एवं स्वयं भी बचाव करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए. उधर जीप में सवार चालक एवं एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई. जीप सवार मृतकों की पहचान मगरोन निवासी राजू चौधरी एवं धर्मेंद्र पुत्र राघवेंद्र सरवैया के रूप में की गई. जीप में सवार चालक स्टेरिंग और सीट के बीच में इस तरह फस गया कि उसे निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी.
बताया जाता है की बाइक सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं पहने हुए थे. जिसके कारण जमीन पर गिरने के कारण उनके सिर फट गए एवं शरीर में अन्य जगह चोट लगने से उनकी मौत हो गई. संभव है यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस्ती बस्ती होने के बाद भी यहां पर ट्रक एवं जीप दोनों ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे थे और सड़क सकरी होने के कारण यह हादसा हो गया.

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
धू-धू कर जलीं तीन दुकानें: चंद मिनटों में राख हुई जिंदगी भर की कमाई!
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली